हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के खेड़ा गांव में रात करीब 12 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। लेकिन तब तक ट्रांसफॉर्मर और उससे जुड़ी केबलें जलकर राख हो चुकी थी। बिजली गुल होने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शी बांके लाल के अनुसार, आग अचानक लगी और ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गया। स्थानीय युवाओं ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर में अक्सर खराबी आती है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होती। बिजली न होने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। अगर विभाग समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो भविष्य में और भी हादसे हो सकते हैं। फिलहाल गांव में बिजली आपूर्ति बंद है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
