• Tue. Feb 24th, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टी के बाद आज गोकुल में नंदोत्सव की धूम

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाएगा। गोकुल का नंदोत्सव आकर्षण का केंद्र रहता है। रविवार सुबह दस बजे नंदभवन नंद किला मंदिर में आरती कर ठाकुरजी का डोला निकाला जाएगा। ठाकुरजीडोला में विराजमान होकर नंद चौक पहुंचेंगे। रास चबूतरा पर नंदोत्सव मनाया जाएगा। मिठाई, उपहार, लाला की छीछी लुटाई जाएगी।सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मा का उल्लास यूं तो पूरे ब्रजमंडल में छाया है। मथुरा में सोमवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लेकिन, ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया। सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधारमण मंदिर में दिन में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। आराध्य ठाकुर राधारमणलालजु के श्रीविग्रह का पंचामृत से महाभिषेक हुआ तो दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर सेवायताें ने आराध्य राधारमणलालजु का का पंचामृत से महाभिषेक किया। आराध्य के महाभिषेक दर्शन को मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। ठाकुर राधारमण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शनिवार की सुबह नौ बजे मंदिर सेवायतों ने आराध्य के श्रीविग्रह का 2100 किलो दूध, दही, शहद, घी, शर्करा एवं इत्र, यमुनाजल व जड़ी-बूटियों से वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक शुरू किया तो दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर सेवायत वैष्णवाचार्य शरदचंद्र गोस्वामी, वैष्णवाचार्य अभिषेक गोस्वामी, वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, वैष्णवाचार्य पद्मनाभ गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी समेत अनेक गोस्वामी आराध्य का महाभिषेक कर रहे थे। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाकर आनंदित हो रहे थे।सप्तदेवालयों में शामिल राधादामोदर मंदिर में सुबह साढ़े नौ बजे सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी, कनिका गोस्वामी ने गिरिराज चरणशिला और ठाकुरजी के श्रीविग्रहों का दूध, दही, शहद, घी, शर्करा एवं इत्र तथा वनौषधियों से महाभिषेक शुरू कर दिया है। शाहजी मंदिर में शाह एसके गुप्ता, प्रशांत शाह ने पुजारियों संग वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर राधारमणलालजु का महाभिषेक किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.