हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल दिया। कान्हा की भक्ति से ओत-प्रोत श्रद्धालु ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान से 10 किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर रात गुजारी है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए 3 दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया जो कि शनिवार को भी जारी रहा। श्रद्धालुओं की आस्था का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जन्मस्थान से 10 किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर रात गुजारने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। शहर से लेकर टाउनशिप चौराहा तक श्रद्धालुओं अपना डेरा डाले हुए हैं। शहर के डैंपियर नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रुकी हुई है। नगर निगम ने शहर में रुके श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की है। पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय जगह-जगह खड़े हुए हैं। शनिवार को शहर में सैकड़ों की संख्या में लगे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाया और रात को भगवान के जन्म के साक्षी बने।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
