• Tue. Feb 24th, 2026

सुरीर पुलिस व स्वाट टीम ने बाबरिया गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर  पुलिस व स्वाॅट टीम ने सुरीर क्षेत्र से लूट व छिनैती की घटनाओं में शामिल बाबरिया गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से लूट व छिनैती के दो लाख छियासठ हजार सत्तर रुपये, सोने के दो कुंडल, एक जोड़ी पायजेब, एक-एक चेन, चाकू, तमंचा, बाइक, कार और 4 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है। थाना सुरीर क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर लूट व छिनैती की घटनाएं हुई थी। इसमें अलीगढ़ के थाना खैर के गांव घूमरा-नारायनपुर निवासी मनोज ने बताया कि उनकी मां छह अगस्त को थाना टप्पल के गांव जल्दगढ़ी गईं थीं। एक युवक। एक महिला ने माताजी को लौटते समय मांट छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया। मांट ब्रांच गंग नहर हरनौल स्केप पर ले जाकर उनसे कुंडल, पायजेब व 4100 रुपये छीन लिए। दूसरी घटना रक्षाबंधन पर हुई। मायके गांव राजागढ़ी जा रही महिला के गले से लुटेरे चेन तोड़ ले गए थे। पीड़िता वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास गली नं 2 निवासी मथुरेस शर्मा की पत्नी मीरा शर्मा थीं।
सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया है कि दोनों घटनाओं में शामिल राजस्थान के जिला डीग के गांव सीसवाड़ा निवासी गोविंद, अलवर के थाना सूर्य नगर दुर्गा काॅलोनी निवासी राहुल, हरियाणा, पलवल के गांव हसनपुर होडल निवासी पप्पू सहित दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि पांचाें बाबरिया गैंग के सदस्य हैं और अलग-अलग स्थानों पर रहकर लूट व छिनैती करते हैं। आरोपियों को हरनौल चौकी के सामने तथा हरनौल अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सुरीर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक नितिन तेवतिया, अजीत कुमार, सुनील कुमार, प्रबल प्रताप व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.