• Tue. Feb 24th, 2026

यदुवंशी जादौन समाज ने निकाली शोभायात्रा

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बे में यदुवंशी जादौन समाज ने विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें 52 गांव के जादौन यदुवंशी समाज के लोग शामिल हुए। सभी का साफा बांधकर स्वागत किया। नगर के चौराहों पर शानदार सजावट की।

शोभायात्रा का शुभारंभ हनुमान बगीची से कान्हा की आरती करके किया। शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड, गोवर्धन चौराहे, नई तहसील, बरसाना चौराहे, पैगांव रोड, दिल्ली गेट, आगरा गेट, पुरानी तहसील, मेन बाजार, सब्जी मंडी होते हुए हनुमान बगीची पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कान्हा की झांकी, काली का शौर्य प्रदर्शन, गोवर्धन पर्वत आकर्षण का केंद्र रहीं। युवाओं ने लाठी और तलवार से करतब दिखाएं। शोभायात्रा में कस्बे के हरनाथिया थोक निवासी नंदकिशोर पहलवान की ओर से कान्हा की झांकी शामिल हुई। इसे प्रमोद राणा, धर्मेंद्र, विष्णु, तरुण, लव, नरेश, बबलू, राकेश, कान्हा आदि लेकर पहुंचे। गो रक्षक दल, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राजपूत एकता शक्ति संगठन के सदस्य भी शामिल रहे। शोभायात्रा में बाबा गोपालदास, बाबा चंद्रशेखर, उदय पाल, पीतम प्रधान संकेत, महावीर, चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर फाल्गुन और कान्हा, पूर्व चेयरमैन राजपाल उर्फ झब्बो, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, आरपी सिंह आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.