• Tue. Feb 24th, 2026

जन्माष्टमी पर मथुरा का दिव्य दृश्य, हजारों दीयों से जगमगा उठे यमुना घाट

ByVijay Singhal

Aug 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर उनका आंगन बैकुंठ बन गया। ब्रज का दृश्य देख श्रद्धालु हर्षित हो उठे। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। द्वारिकाधीश मंदिर में भी आस्था की अविरल धारा बहती रही। विश्राम घाट पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने 5252 दीपक जलाए। सजे-धजे यमुना तट पर दीपों की झिलमिल रोशनी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अहसास करा रही थी। लोग दीपों के बीच जाकर सेल्फी और फोटो ले रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विश्राम घाट पर 5252 दीपों से दीपदान किया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह सहित अधिकारी भी यहां दीपदान करने पहुंचे। देशभर से आए श्रद्धालु जब भगवान कृष्ण की पटरानी यमुना महारानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे तो घाटों पर झिलमिलाते दीपों को देख वह पुलकित हो उठे। उनके बीच में जाकर यादगार तस्वीर अपने मोबाइल में संजोने लगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, भाजपा नेता नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीपदान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.