हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 16वीं बटालियन ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे बटालियन के कमांडेंट श्री नितिन कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति तथा कविताएं शामिल थीं। इन प्रस्तुतियों में बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति का अद्वितीय उत्साह प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बलकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द एवं फिटनेस को बढ़ावा देने हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें दौड़, वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं अन्य खेल शामिल थे।
पर्यावरण जागरूकता और फिटनेस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बलकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।
अंत में, कमांडेंट श्री नितिन कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए बलकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने एवं देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री जय प्रकाश सिंह, श्री राजेश्वर सिंह यादव, उपकमांडेंट श्री रोहित त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट श्री लोकेश चौधरी सहित बटालियन के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
