• Tue. Feb 24th, 2026

मथुरा में सीएम के आने की तैयारियां पूरी

ByVijay Singhal

Aug 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारियां तेज हो गई हैं।  डीएम और एसएसपी ने वेटरनेरी कॉलेज में स्थित हेलिपैड का हाल जाना। साथ ही व्यवस्थाएं परखीं। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह करीब 10 बजे वेटरनेरी विवि में उतरेगा। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट और एसबीआई चौराहे होते हुए जन्मभूमि पहुंचेंगे। वह यहां जन्मोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। करीब 30 मिनट वह जन्मभूमि में रुकेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के आला अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहले वेटरनेरी विवि पहुंचे और हेलिपैड को देखा। इसके बाद जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.