हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव हसनपुर के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही विटारा ब्रेजा गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे की है। कार को जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर के गांव बरोंडी निवासी रामवीर सिंह चला रहे थे। वह मथुरा से अपने घर लौट रहे थे। आग लगते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगते देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सोनू सिंह एवं उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलवाया, जिसकी सहायता से आग पर काबू पाया गया। तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर शार्ट सर्किट के चलते गाड़ी में आग लगी है। चालक सुरक्षित है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
