हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चार दिन पूर्व सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारी द्वारा स्वयं को आग लगाने की घटना के मामले में तहसील सदर के कानूनगो और लेखपाल के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा निलंबन से कुपित जिला लेखपाल संघ ने मंगलवार को आम सभा की बैठक बुलाने के ऐलान के साथ अपने अपने फोन से अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप को परित्याग करने की बात कही है। इस संबंध में एक बैठक आज तहसील सभागार में लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के अगले आदेश तक मथुरा में कोई भी लेखपाल वीआईपी डियूटी नहीं करेगा। ज्ञात रहे कि बीती 7 अगस्त को तहसीत-सदर के ग्राम-राल के नगला खुशीपुरा में गुड़ खान्डसारी समिति की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम की कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जेदारों द्वारा खुद को आग लगा ली गयी थी जिसमें कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा लेखपात कपिल उपाध्याय व राजस्व निरीक्षक राजेंद्र राणा को निलम्बित कर दिया गया। इस मामले में देर रात थाना जैंत में मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया । इस प्रकरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की आपात कालीन कार्यकारिणी की बैठक तहसील सदर स्थित संगठन कार्यालय में हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि अब समस्त लेखपात अपनी-अपनी तहसीलों के व्हाट्स एप ग्रुपों का परित्याग कर देगे एवं कल 12 अगस्त को प्रात: 10 बजे तहसील सदर स्थित सभागार में आम सभा की बैठक में शामिल होंगे। संचालन लेखपाल नितिन चतुर्वेदी ने किया। बैठक में पवन कुमार जिला मंत्री खंड मंत्री पवन कुमार तहसील अध्यक्ष महावन पंकज कुमार तहसील मंत्री महावन टेकचंद तहसील अध्यक्ष छाता भगवान सहाय अध्यक्ष गोवेर्धन कमलेश पाली मंत्री गोवर्धन प्रमोद दीक्षित मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
