हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के अध्यादेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट से हाईपावर कमेटी गठन होने के बाद यूपी सरकार ने विधानसभा में अध्यादेश का प्रस्ताव रखा, जो कि पास हो गया। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद वृंदावन के गोस्वामियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है तो सरकार को इतनी जल्दी किस बात की है। भले ही विधानसभा में पास हो गया हो वह ब्रजवासी इसे फेल करते हैं। इतिहासकार व सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि हम सभी सेवायतजन सदियों से परम्परानुसार अपने आराध्य की सेवार्थ समर्पित रहने के साथ ही साथ प्रभु के रस- यश के प्रचार-प्रसार में संलग्न हैं। हमारे पूर्वजों ने भगवान बांकेबिहारी महाराज की सेवा परिपाटी को निभाने में हरसंभव योगदान दिया है। आज विधानसभा में पेश विधेयक से सेवायत समाज को गहरी ठेस पहुंची है। बिहारी लाल वशिष्ठ का कहना है कि सरकार कॉरिडोर और न्यास के अध्यादेश को लेकर जल्दबाजी की। अब विधानसभा में प्रस्ताव पास कराने को लेकर जल्दबाजी की। जब सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी गठित की है तो उन्हें थोड़ा रुकना चाहिए था। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार को ब्रजवासियों और मंदिर के सेवायतों के हित को ध्यान में रखना चाहिए, लेकिन उनकी मंशा ठीक नहीं लग रही है। जब मामला कोर्ट में चल रहा है तो ऐसा नहीं करना चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
