हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर न्यास विधेयक बुधवार को विधानसभा के मानसूत्र सत्र में पास हो गया। इसकी जानकारी जब कॉरिडोर के समर्थकों को लगी में उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। हिंदूवादी नेताओं ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा फलाहारी ने कहा कि वृंदावन में कॉरिडोर निर्माण से पूरे ब्रज का विकास होगा। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि बांकेबिहारी कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित हो सकेगी। समाजसेवी राजेश पाठक व राकेश शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर बनने से सभी को लाभ मिलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
