हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए बुधवार को संयुक्त कृषि निदेशक आगरा संतोष सविता ने विभाग के अधिकारियों के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जानबूझकर दुकान बंद करने पर दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उन्होंने फरह के अग्रवाल खाद भंडार का निरीक्षण किया तो यहां पर स्टॉक सही पाया गया। सहकारी संघ का निरीक्षण किया तो यहां पर 10 बोरी यूरिया एवं डीएपी स्टॉक में मिली। वितरण रजिस्टर पर किसानों के मोबाइल नंबर लिखे जा रहे थे। स्टाफ को निर्देश दिए कि वह खतौनी लेकर ही यूरिया-डीएपी का विक्रय करें। साधन सहकारी समिति दीनदयाल धाम का भी निरीक्षण किया तो यहां भी डीएपी, यूरिया और एनपीके खतौनी के हिसाब से दिया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक शोध प्रेमवीर सिंह ने भी दुकानों पर निरीक्षण कर दुकानदारों को निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि फरह के निजी उर्वरक विक्रेता दीक्षित खाद भंडार, पारस खाद एवं बीज भंडार द्वारा जानबूझकर दुकान बंद करने के कारण दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
