• Tue. Feb 24th, 2026

अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

ByVijay Singhal

Aug 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। देर रात बरसाना के ऊंचागांव में खनन की सूचना पर एसडीएम खुद मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मौके से मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। इन्हें अवैध खनन में लिप्त पाया गया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना बरसाना के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार सुशील गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए वाहनों और उनके स्वामियों मालिकों के खिलाफ खनन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खनन माफिया चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हों।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.