हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव कौंह में अपनी दुकान पर बैठी महिला को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जबकि फरह पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
महिला के पति ने बताया कि वह बाहर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी गांव में घर के बाहर बनी परचून की दुकान पर बैठती है। 7 अगस्त को दोपहर जब वह अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी गांव का भूरा उनके पास आया और मारपीट करते हुए उन्हें बुरी नीयत से पकड़ लिया। इस दौरान उसने उनकी पत्नी के कपड़े भी हटाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न होने पर उनका गला दबा दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए तो वह मौके से भाग गया। मारपीट में उनकी पत्नी का हाथ टूट गया और नाक, कान के आभूषण भी खो गए। यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला की दुकान के सामने ही आरोपी युवक का नौहरा है। पूर्व में महिला के प्रार्थनापत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर मुकदमे में और धाराएं जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
