• Tue. Feb 24th, 2026

मकान मालिक ने महिला की नहाते समय खींची अश्लील फोटो, पुलिस से कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

Aug 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर में एक महिला ने मकान मालिक और एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 5 अगस्त की है। पीड़िता छत पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान मकान मालिक और एक युवक वहां पहुंच गए। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे। दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। मंगलवार को वह परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपी खुले घूम रहे हैं। इससे पीड़िता और उसका परिवार डर में है। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.