• Tue. Feb 24th, 2026

अतिक्रमण हटाओ अभियान: निगम टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

ByVijay Singhal

Aug 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन्मोत्सव से पहले नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर अतिक्रमण करके शोभा बिगाड़ने वालों पर नकेल कस रही है। टीम ने महोली रोड पर अतिक्रमण हटाया। कुछ व्यापारी ने इसका विरोध किया। कुछ व्यापारियों ने खुद ही सामान समेट लिया। टीम ने कई प्रतिष्ठानों का सामान जब्त कर लिया और 17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। नगर निगम की टीम ने महोली रोड, मंडी चौराहा, सौंख रोड समेत विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम की कार्रवाई देखकर कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर डाल दिए। वहीं महोली रोड पर कार्रवाई के दौरान व्यापारी विरोध करने लगे। करीब 30 मिनट तक अधिकारियों व व्यापारियों में नोंकझोक होती रही। टीम ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में विभिन्न प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया और जुर्माना लगाया। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया है कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इधर, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने जन्मभूमि के गेट नंबर एक से तीन नंबर गेट तक सफाई-व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और लाइटों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित दीवारों पर कलाकृतियां बनाने और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है अगर किसी ने कार्य में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.