• Tue. Feb 24th, 2026

मथुरा में जिला जज रहे आशीष गर्ग के निधन पर शोक

ByVijay Singhal

Aug 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तत्कालीन जिला जज आशीष गर्ग का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी जानकारी जब मथुरा के अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। शासकीय अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर और कार्य से विरत रहकर तत्कालीन जिला जज आशीष गर्ग को श्रद्धांजलि दी। जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह ने बताया कि आशीष गर्ग वर्तमान में गाजियाबाद में जिला जज के पद पर तैनात थे। 4 अप्रैल 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक के पद से पदोन्नत होकर जिला जज का पदभार ग्रहण किया था। 30 अप्रैल 2025 को हाईकोर्ट ने उनका स्थानांतरण गाजियाबाद जिला जज के पद पर कर दिया। 3 मई 2025 को धूमधाम से उनका विदाई समारोह हुआ था। अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करके रखा। अपने मधुर व्यवहार और निष्पक्ष फैसलों के कारण उन्हें अधिवक्ता और जनता से काफी प्यार मिला। रविवार को उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन भी सफल रहा, लेकिन सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। शोक व्यक्त करने वालों में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजू सिंह, खरग सिंह, मुकेश बाबू गोस्वामी, हरेंद्र शर्मा, ब्रजेश कुंतल, रनवीर सिंह,अभिषेक कुमार सुरेंद्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.