• Wed. Feb 11th, 2026

वृन्दावन पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 5 नफर अभियुक्त मय 5 चाकू के गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना वृन्दावन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय व प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन टीम द्वारा दिनांक 07.01.2023  को अभियुक्त (1) राजीव पुत्र पुत्तूलाल निवासी बाबरपुर थाना देहात कोतवाली जिला एटा उम्र करीब 24 वर्ष, (2) भजनलाल पुत्र राजेश जोगी निवासी भरत कालोनी थाना भूपानी ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा उम्र 19 वर्ष, (3) राजन पुत्र अशोक निवासी गढसोली थाना बल्देव जिला मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष , (4) भोला पुत्र भूरी निवासी गाँव मण्डावली थाना मण्डावली नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष  (5) कलुआ पुत्र गिर्राज निवासी बी0एस0ए0 कालेज पास थाना कोतवाली जनपद मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष को डकैती की योजना बनाते हुए मय 05 चाकू के गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 10/2023 धारा 399/401 भादवि 4/25 A ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.