हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रक्षाबंधन के दिन खुशियों के माहौल में लौट रहे एक नवविवाहित दंपत्ति की जिंदगी अचानक मातम में बदल गई। रास्ते में जहरीला पदार्थ खाने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मूल रूप से सिकंदरपुर गांव, थाना सुरीर निवासी मुकेश की शादी कुछ माह पहले राया के शेरनी नगरीया गांव की रहने वाली संध्या से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में किराये के मकान में रहने लगे। मुकेश शहर के बीएसए कॉलेज के पास कंप्यूटर कोचिंग सेंटर चलाता था। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच शक और अविश्वास की दीवार खड़ी हो गई। आए दिन झगड़े होने लगे और कई बार रिश्तेदारों को बीच-बचाव करना पड़ा, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ। रक्षाबंधन के दिन मुकेश अपनी पत्नी को लेकर अपने पैतृक गांव सिकंदरपुर आया और फिर मायके शेरनी नगरीया ले गया। वहां संध्या ने अपने भाई को राखी बांधी और परिजनों से मुलाकात की। शाम को दोनों इको कार से मथुरा लौट रहे थे कि टैंटीगांव के पास संध्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। मुकेश को गंभीर हालत में भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरीर थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला आपसी कलह और मानसिक तनावा से जुड़ा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
