हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में पदोन्नति पाकर संभल के एएसपी अनुज चौधरी, संत प्रेमानंद महाराज से भेंट करने पहुँचे। इस दौरान दोनों के बीच पुलिस पर लगने वाले आरोपों और अपराधियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर बातचीत हुई। एएसपी ने कहा कि कभी-कभी पुलिस पर ऐसे आरोप लग जाते हैं, जिन्हें सुनकर दुख होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई वादी मुकदमा दर्ज कराता है लेकिन आरोपी का दोष साबित नहीं होता तो वादी पुलिस को दोषी ठहराने लगता है, जिससे पुलिस के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई अपराध कर रहा है और अभी तक पकड़ा नहीं गया है, तो वह अपने कर्मों का फल जरूर भोगेगा। उन्होंने एएसपी को समझाया कि अगर आप निष्पक्ष तरीके से, नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हैं, तो वह दंडनीय नहीं है। लेकिन अगर किसी से लाभ लेकर कार्रवाई की जाती है तो वह पाप के बराबर है। मुलाकात के दौरान समाज और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
