• Tue. Feb 24th, 2026

रेल बहाली के लिए वृंदावन में निकलेगी जनजागरूकता बाइक रैली

ByVijay Singhal

Aug 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रेल बचाओ मोर्चा की एक बैठक रविवार को गोविंद मंदिर परिसर में हुई। आगामी आंदोलनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक 20 सदस्यीय वर्किंग कमेटी का गठन किया गया जो मोर्चा के निर्णयों में बहुमत के आधार पर नीति निर्धारण करेगी। बैठक में मोर्चा के सक्रिय सदस्य विनीत उपाध्याय ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे गांधी पार्क से एक बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमजन को रेल बचाओ अभियान से जोड़ने का कार्य करेगी। विवेक गौतम ने बताया कि रेल विभाग से संबंधित अब तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए गए पत्राचार की आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी, ताकि रेल संचालन बहाली के प्रयासों में पारदर्शिता और मजबूती लाई जा सके। सुशील गौतम एवं अर्जुन सिंह ने बताया कि मोर्चा के माध्यम से वृंदावनवासियों से 11,000 पोस्टकार्ड लिखवाकर प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्रालय को प्रेषित किए जाएंगे। गोविंद नारायण शर्मा, कुंज बिहारी पाठक एवं नीरज गौड़ ने भी विचार रखे। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि आगामी दिनों में रेल मोर्चा की सफलता के लिए यमुना महारानी की विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। नरेश नारायण, तपेश पाठक, आशु शर्मा, अंकित दुबे, राघव भारद्वाज, पीयूष गोस्वामी और दीनदयाल गौतम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.