हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ से ब्रज के व्यापारियों में आक्रोश हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति के टैरिफ प्लान को चुनौती के रूप में लिया है। व्यापारी अब स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के तहत स्वदेशी माल की बिक्री को प्राथमिकता देंगे। रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जागरूकता अभियान का शंखनाद किया। व्यापारी स्वदेशी माल की बिक्री और उत्पाद के साथ लोगों को स्वदेशी माल खरीदने के लिए जागरूक करेंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने अभियान का शंखनाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर देशवासियों के साथ व्यापारियों को भी चुनौती दी है। हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। अब व्यापारी स्वदेशी माल की बिक्री पर अधिक ध्यान देंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारी और जनता को स्वदेशी माल अपनाओ विदेशी भगाओ के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने बड़े-छोटे उद्यमी, व्यापारियों, स्टार्टअप, महिलाओं से अपील की है कि वर्तमान चुनौती को स्वीकार करते हुए स्वदेशी सामान का उपयोग, व्यापार और उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व मंडल के नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने भी विचार रखे। नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, राज नारायण, दिलीप पांडे, सुनील साहनी, भगवान चतुर्वेदी, मीणा लाल बजाज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान व्यवसाय समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, विकास जिंदल, प्रेम शंकर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
