• Fri. Nov 13th, 2026

पुलिस चौकी इंचार्ज की गाड़ी से हादसे में बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित गांव वालों ने घेरी चौकी; लगाए आरोप

Byvijay.singhal1233

Aug 10, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नंदगांव क्षेत्र में बरसाना रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के सामने शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल की मृत्यु से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने नंदगांव चौकी का घेराव कर जाम लगाने का प्रयास किया। लोग फरीदाबाद से शव आने का इंतजार कर रहे हैं। हादसा कोकिलावान चौकी इंचार्ज की कार से हुआ था। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा होने से लोगों में गुस्सा है। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक चौकी इंचार्ज का नाम मुकदमे में नहीं जुड़ेगा वो शव का अंतिम संस्कार नि कराएंगे।शनिवार शाम सात बजे कृष्णा कॉलेज के सामने बाबूलाल सड़क किनारे खड़े थे। तभी बरसाना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे लगे पेड़ पर चढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि कार खुद कोकिलावान चौकी इंचार्ज कुंजन चौधरी चला रही थीं और उस समय गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हादसे में गंभीर घायल बाबूलाल को तुरंत फरीदाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुजुर्ग की मृत्यु से नाराज रविवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी के पास इकट्ठा हुए और घेराव शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के बैरियर नंदगांव बरसाना मार्ग पर लगाकर जाम के प्रयास शुरू किए। करीब 15 मिनट तक जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाकर सड़क से बैरियर हटवाए। परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद नाम सामने आने के बावजूद मुकदमे में सब इंस्पेक्टर कुंजन चौधरी का नाम हटा दिया गया और रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपने ही अफसर को बचाने में लगी हुई है और गरीब परिवार को न्याय से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। ग्रामीण हरियाणा से शव आने का इंतजार कर रहे है। बरसाना थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि स्वजन ने प्रार्थना पत्र में गाड़ी नंबर दिया था, लेकिन चालक को अज्ञात बताया था। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कर चौकी प्रभारी का नाम मुकदमे में जोड़ा जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.