• Fri. Nov 13th, 2026

हेमा मालिनी ने गरीब बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Byvijay.singhal1233

Aug 9, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के सैकड़ों गरीब बच्चों के रक्षाबंधन पर्व को सांसद तथा फिल्म स्टार हेमा मालिनी ने बेहद यादगार बना दिया। आज उन्होंने गरीब बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। निजी होटल मे हेमा मालिनी को गरीब बच्चों ने राखी बांधी और जीवन यापन का भरोसा मांगा। यह पहला मौका है कि जब सांसद बनने के बाद हेमा मालिनी रक्षाबंधन पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने भी गरीब बच्चों को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। हेमा मालिनी ने कहा कि बच्चों से पहली बार मिली हुँ और कुछ जिले की समस्याओं को लेकर एक पत्र दिया है। पहली बार रक्षा बंधन के पर्व पर मथुरा में हुँ । मेरे तीन भाई है मै हमेशा राखी बांधती हुँ। आज सुबह उन्होंने सबसे पहले मंदिर मे जा कर राधा रमण को राखी बांधी और ब्रज में सारे भाईयों को रहकर राखी बांध रही हुँ। मुझे मथुरा में रह कर बहुत अच्छा लगा रहा है। आज ब्रजवासीयों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.