• Tue. Feb 24th, 2026

त्योहार पर बाजार में रोड किनारे खड़े ई-रिक्शा और ऑटो जाम के बने प्रमुख कारण

ByVijay Singhal

Aug 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन त्योहार पर शहर में लगे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। शहर का ऐसा कोई मार्ग नहीं रहा, जहां जाम न लगा हो। जाम खुलवाने में ट्रैफिक के साथ सिविल पुलिस के जवानों को भी खूब पसीना बहाना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी वह पूरी तरह से सफल नहीं हुए। सड़क किनारे खड़े और जाम का कारण बने आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों के पुलिस ने चालन भी किए। बाजार में रोड किनारे खड़े यही वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो जाम का प्रमुख कारण बने। शहर के होली गेट, भरतपुर गेट, डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा, कृष्णा नगर, मसानी रोड, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, नया बस अड्डा से होलीगेट रोड, स्टेट बैंक तिराहा, नया बस स्टैंड, महोली रोड, बीएसए कॉलेज रोड, गोवर्धन चौराहा समेत शहर का कोई प्रमुख मार्ग ऐसा नहीं था, जहां पर जाम न लगा हो। कई स्थानों पर तो सिविल, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों से वाहन चालकों की नोकझोंक भी हो गई। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि जाम से निपटने के लिए निर्धारित प्वाइंटों पर जवान तैनात किए थे। त्योहार से पहले अचानक बाजार में खरीदारी करने को आई भीड़ के कारण जाम के हालात उत्पन्न हुए। सड़क पर खड़े आधा सैकड़ा के करीब वाहनों के चालान किए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.