हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के गांव राल निवासी विवाहिता ने रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोके जाने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर के कमरे में लटका मिला। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिवाच ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैंत थाना क्षेत्र के गांव राल निवासी गुड्डी (30) पत्नी खेमचंद रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बात को लेकर सास ने जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर गुड्डी ने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। थोड़ी देर बाद जब परिजन ने देखा तो चीख पुकार मच गई। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
