• Wed. May 6th, 2026

व्रन्दावन में निराश्रित एवं बेसहारा महिलाओं ने तैयार की राखियां, माताएं PM को बांधेगी राखी,

ByVijay Singhal

Aug 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भक्ति, गरिमा और सामाजिक परिवर्तन की एक मार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वृंदावन की बुजुर्ग विधवाओं का एक समूह इस रक्षाबंधन पर नई दिल्ली जाएगा। जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें 1001 विशेष रूप से हस्त निर्मित राखियां बांधेगी और मिठाइयां भेंट करेंगी। ये अनोखी राखियां वृंदावन के माँ शारदा और अन्य आश्रमों में रहने वाली निराश्रित एवं बेसहारा माताओं द्वारा प्रेमपूर्वक तैयार की गई हैं। ये आश्रम सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित विधवा कल्याण कार्यक्रम का हिस्सा हैं। प्रत्येक राखी को भगवान राम, भगवान कृष्ण और प्रधानमंत्री की छवियों से सजाया गया है। जो आध्यात्मिक जुड़ाव और व्यक्तिगत स्नेह का प्रतीक है। इन आश्रमों की महिलाएं पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री को राखी बांध रही हैं। इस पहल के बारे में सुलभ इंटरनेशनल के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने कहा चार माताएं दिल्ली जाएंगी और प्रधानमंत्री को स्वयं राखियां और मिठाइयां भेंट करेंगी। यह सुलभ द्वारा पोषित उस भावनात्मक यात्रा का एक और पड़ाव है, जिसमें हमारी विधवा माताएं गरिमा और आनंद के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं। इस दल में लगभग 70 वर्षीय छवि शर्मा समेत तीन अन्य महिलाएं बहुत उत्साहित हैं कि वे प्रधानमंत्री के निवास पर जाएँगी। वहीं 81 वर्षीय मनु घोष, जो पूर्व में प्रधानमंत्री को राखी बांध चुकी हैं ने कहा भले ही इस बार मैं यात्रा न कर सकूं,लेकिन मोदी जी के लिए राखियां बनाकर मुझे बेहद खुशी और उत्साह मिल रहा है। ये सारी राखियां हमारे मोदी भैया के लिए प्रेम से भरी हैं। यह संस्था लगातार मानवीय आधार पर उन लोगों को गरिमा लौटाने का कार्य कर रही है, जिन्हें समाज ने एक समय भुला दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.