• Wed. Feb 25th, 2026

रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें फुल, वेटिंग की भी गुंजाइश नहीं

ByVijay Singhal

Aug 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन के कारण लोगों ने 20 दिन पहले ही टिकट की बुकिंग कर ली। इससे ग्वालियर, झांसी, भोपाल, दिल्ली, कोटा, प्रयागराज, लखनऊ रूट की अधिकांश ट्रेनें फुल चल रही हैं। कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गई है, यह ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन से भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेन निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 157 की वेटिंग, तृतीय एसी की 34 की वेटिंंग चल रही है।अम्ब अंदौरा-हजूर साहिब नांदेड़ ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच नो रूम हो गए हैं। कालका-साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन स्लीपर और एसी नो रूम हो गई है। केरला एक्सप्रेस में भी 11 अगस्त तक नो रूम की स्थिति बनी हुई है। तेलंगाना एक्सप्रेस भी नो रूम की स्थिति है। सचखंड एक्सप्रेस में स्लीपर नो रूम तो एसी में 46 की वेटिंग चल रही है। उधर, दिल्ली की ओर जाने वाली कोटा-देहरादून एक्सप्रेस में एसी में 25 की वेटिंग, गोंडवाना एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी में 18 अगस्त तक नो रूम की स्थिति है। गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी में 14 तक नो रूम की स्थिति है। स्वराज एक्सप्रेस में स्लीपर में नो रूम तो एसी कोच में वेटिंग चल रही। समता एक्सप्रेस में 15 अगस्त तक स्लीपर और एसी में नो रूम की स्थिति हो गई है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में यात्रियों को कोई कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उधर, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन से झांसी तक अपडाउन लाइन की 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसमें यात्रियों को काफी मदद मिलेगी। प्रशस्ति श्रीवास्तव, रेलवे पीआरओ ने कहा, रक्षाबंधन पर घर जाने वाले लोगों ने पहले से ही बुकिंग कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.