• Wed. Feb 11th, 2026

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा किसानों के हित में काम कर रही सरकार

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसान हित में अनेक योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंचने से किसान अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है।  कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के आवास पर चाहर किसानों से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर चाहर ने मोदी सरकार को किसानों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि छोटे और मझोले किसानों का भी सरकार पूरी तरह ध्यान रख रही है और खेती का हरसंभव मूल्य किसान को प्राप्त हो, इसके लिए भी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में किसानों की पहली पसंद मोदी सरकार है। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, भाजपा सदस्यता अभियान जिला संयोजक धर्मवीर अग्रवाल ने भाजपा को किसानों की हितैषी सरकार बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। हरे कृष्ण सिंह, वीरेंद्र पंडित, सतीश पंडित, नेतराम, सौरभ, चंदन सिंह, प्रकाश, विवेक चौधरी, वीरेंद्र प्रधान, सर्वेश, अशोक भगतजी, महावीर ठाकुर, मोहन श्याम आदि थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.