• Thu. Feb 12th, 2026

जयगुरुदेव हॉस्पिटल पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करने पर दस लाख रुपये का जुर्माना

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करने पर जयगुरुदेव हॉस्पिटल पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने जारी नोटिस में सात दिन का समय देते हुए निगम कोष में जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम कार्यकारिणी ने सन 2018 में प्रस्ताव सं. 4 पारित करके निगम क्षेेत्र में कहीं भी बिना अनुमति के अपने संस्थान का प्रचार करने के उद्देश्य से पोस्टर-बैनर लगाने को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया था। इसके पीछे का उद्देश्य जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगने से शहर की सुंदरता प्रभावित होने से बचाना था। जयगुरुदेव हॉस्पिटल ने 200 से अधिक स्थानों पर अपने संस्थान का प्रचार करने के लिए पोस्टर-बैनर लगाए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम बोले, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत जन जागरूकता के लिए की गई वॉल पेंटिंग पर जयगुरुदेव हॉस्पिटल ने अपने संस्थान के बैनर-पोस्टर लगा दिए है। स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रचार पर यह कृत्य दंडनीय है। नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम सीमा में पोस्टर, वॉल पेंटिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.