हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां में पीतल के चार शेर पथवारी मंदिर प्रांगण में विराजमान किए गए। इससे पूर्व कस्बे में शेरों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मनी थोक, जुझार, बाजार, महाराणा प्रताप चौक, मारूफ थोक, दाऊद थोक होती हुई पथवारी मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का आरती उतार कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शेरावाली की झांकी सजाकर उसके चारों ओर शेरों को बिठाया गया। शिवजी के स्वरूप में कलाकर तांडव नृत्य करते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाती चल रहीं थीं। मंदिर के महंत दाऊजी भगत व पंडित हेमंत शर्मा ने बताया अलीगढ़ के भक्त कपिल ने मंदिर में पीतल के चार शेर भेंट किए हैं। चारों शेर का वजन करीब 10 क्विंटल है। इस मौके पर चेयरमैन सुषमा सिसौदिया, कारे बाबा, शिवराम सिंह, मठरी, जस्सो, कुलदीप, जगन्नाथ सिंह, गिर्राज सिंह, सियाराम भगत, लखन शर्मा, प्रेमपाल, हरिओम भगत, धनीराम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
