• Fri. Nov 13th, 2026

पंजाब के 15 साल के मेधांश गोयल बने रैपिड के विजेता

Byvijay.singhal1233

Aug 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के शांति सेवा धाम में आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों से 5 साल से 80 साल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें रैपिड और विलिट्स दो प्रकार की प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता नौ चक्रों में खेली गई। रैपिड में 15 वर्षीय मेधांश गोयल पंजाब प्रथम, श्रीजन शाह द्वितीय और वेदांत रूपेश तृतीय स्थान पर रहे। रेटिंग कैटेगरी में 1400 से 1500 में मथुरा के जलज श्रोती प्रथम, रेटिंग कैटेगरी में 1551 से 1650 में अदालज वंश प्रथम, अनरेटेड में प्रशांत पांडे प्रथम, फीमेल में दक्षिता, प्रथम बुजुर्गों में राजेश शर्मा, प्रथम बेस्ट यूपी में विकास निषाद, बेस्ट मथुरा में आशीष चतुर्वेदी, दिव्यांग में अंकुश, अंडर 15 में नैतिक जैन, अंडर 12 में प्रखर, अंडर 9 में अयनांश, सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में विदुन अग्रवाल मथुरा, सबसे कम उम्र गर्ल्स में तनिष्का अव्वल रहीं। विलिट्स में बिहार के पीयूष कुमार प्रथम, महाराष्ट्र के अदलजा वंश द्वितीय और गुजरात के अवध प्रज्वल तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, समाजसेवी डाॅ. विनोदम, राकेश तिवारी एडवोकेट, मनोज पाठक, आशीष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस दौरान रसिक चतुर्वेदी, ललित चतुर्वेदी, सुधांशु पाठक, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, पंडित माधव शास्त्री, पंडित अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.