• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में ताज बीबी और रसखान की समाधि का रेनोवेशन हुआ, ब्रज बन रहा प्रमुख तीर्थ स्थल

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के गोकुल में रसखान की समाधि का रेनोवेशन हुआ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि को राज्य में एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में जुटी हुई है। गुमनामी के अंधेरों में कहीं खो चुके ब्रज के धार्मिक तीर्थ स्थलों को यूपी सरकार फिर से जीवंत करने में लगी हुई है। इसके लिए तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही हैं। काशी और अयोध्या की तरह ही मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल पाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जिनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इनमें से ही एक है ताज बीबी और रसखान का समाधि स्थल । यह दोनों ही भगवान श्री कृष्ण के ऐसे अनन्य भक्तों में से एक हैं, जो मुस्लिम समुदाय से होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण को मानते थे। भगवान श्री कृष्ण के इन दोनों मुस्लिम भक्तों के समाधि स्थल काफी पुराने और खंडहर में तब्दील हो रहे थे। जिसका जीर्णोद्धार उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि इस स्थान का लगभग 10 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। परिसर में एक ओपन थिएटर, फिल्म केंद्र और एक फूड कोर्ट बनाया गया है। यहां बने इस ओपन थिएटर में करीब 500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस ओपन थिएटर में रसखान और ताज बीबी के जीवन और कार्यों पर शो आयोजित किए जाते हैं। पंकज वर्मा ने बताया कि ताज बीबी और रसखान समाधि का जीर्णोद्धार होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस परिसर में प्रतिदिन लगभग 2 हजार से 3 हजार पर्यटक आते हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में विकसित होने वाले कई स्थान हैं। लेकिन जब सीएम योगी को मकबरा परिसर का प्रस्ताव भेजा गया, तो सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा तुरंत धनराशि जारी कर दी गई। ताज बीबी और रसखान की समाधि मथुरा मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर महावन तहसील में स्थित है। गोकुल और रमण रेती के बीच में स्थित इस स्थान पर पहुंचने के लिए सिटी बस के अलावा लोकल वाहन के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा पर्यटक अपने वाहन से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.