• Fri. Nov 6th, 2026

मथुरा। जाली नोट गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर जीआरपी ने जाली नोट गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को दबोच लिया है। पकड़ा गया युवक गिरोह के प्रमुख सदस्य रौनक का साथी है और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के धंधे की आड़ में जाली नोटों को चलाने और गिरोह को फंडिंग का काम करता था। जीआरपी ने 9 दिसंबर 2022 को जंक्शन से सवाई माधोपुर निवासी कलीमुल्ला, कोटा राजस्थान निवासी मोहम्मद तकीम उर्फ तकी और पटना बिहार निवासी रेलवे कर्मी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया था। गिरोह के प्रमुख सदस्य के रूप मेें जीआरपी ने 10 दिसंबर को वाराणसी निवासी रौनक उर्फ मुकेश उर्फ टीपू को वाराणसी से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से जाली नोट बनाने की मशीन तथा करीब सात लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद किए थे। जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को मथुरा स्थित नये बस स्टैंड से दीपक पुत्र मान बहादुर निवासी चेबार, थाना देवगांव, आजमगढ़ हाल निवासी रुद्रऐश्वर्य थाना शिवपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दीपक ने रौनक को गिरोह चलाने के लिए आर्थिक मदद की थी। मशीन खरीदने से लेकर नोट छापने के लिए विदेशों से मंगाए जाने वाले अन्य सामान के लिए वह पैसों की मदद करता था। दीपक को पकड़ने में निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल संजेश कुमार, लोकेश कुमार शामिल रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.