हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डायरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक कर रहा है। डायरिया के प्रति जन जागरूकता के लिए मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैजा में ओआरएस डे मनाया गया। इसमें डायरिया के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए डायरिया के प्रति जागरूकता संबंधी संदेशों वाले पोस्टर-बैनर लगाने के साथ ही बच्चों के साथ गोष्ठी भी की गई है। उन्होंने डायरिया के लक्षण, बचाव व ओआरएस और जिंक की उपयोगिता पर रोशनी डाली। चिकित्सकों ने बताया कि डायरिया के लक्षण दिखते ही ओआरएस का प्रयोग शुरू कर देना चाहिए। स्थिति बिगड़ने से पहले ही डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद सेवन करें। कटे-फटे फल खाने से बचें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
