• Wed. Feb 25th, 2026

बारिश से फाल्टों की संख्या बढ़ी, इनवर्टर भी दे रहे जवाब

ByVijay Singhal

Jul 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रुक-रुककर हो रही बारिश और उसके बाद निकल रही धूप ने वातावरण में उमस पैदा कर दी है। उमस के कारण लोगों का वैसे ही जीना मुहाल हो गया है, ऊपर से विद्युत निगम परेशानी को और बढ़ा रहा है। बारिश के कारण हो रहे फाल्ट को सही करने में घंटों का समय लग जाता है। इस दौरान लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर और एसी का प्रयोग करते हैं, लेकिन बिजली न होने के कारण सभी उपकरण सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि यदि फाल्ट रात को हो गया तो पूरी रात बिना बिजली के ही लोगों को गुजारनी पड़ रही है। यही नहीं, फाल्ट होने पर विद्युत अधिकारियों के मोबाइल भी या तो नेटवर्क एरिया से बाहर होते हैं या फिर स्विच ऑफ रहते हैं। फाल्ट के कारण यहां रही विद्युत आपूर्ति बाधित कृष्णापुरी,
महोली रोड, कृष्णा नगर, होलीगेट, चौबिया पाड़ा, अंतापाड़ा, जयगुरुदेव आश्रम क्षेत्र, आशापुरी, एटीवी कॉलोनी में फाल्ट होने के कारण रात को कई घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रही। राजीव गर्ग, मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने कहा, सूचना मिलने के बाद टेक्निकल टीम को तुरंत फाल्ट ठीक करने को भेजा जाता है। कभी-कभी फाल्ट को ठीक करने में समय लग जाता है। सभी अधीनस्थों को सरकारी नंबर चालू रखने को निर्देशित किया जा चुका है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.