• Wed. Feb 25th, 2026

सीएमओ पहुंचे मिर्जापुर, बुखार से पीड़ित मरीजों का जाना हाल

ByVijay Singhal

Jul 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के गांव मिर्जापुर में ज्यादातर घरों में बुखार से पीड़ित मरीजों की चारपाई बिछी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कैंप लगाकर जांच शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 8, सोमवार को 8 और मंगलवार को 9 लोगों के डेंगू, मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट आने का विभाग को इंतजार है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव गांव में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। गांव में उन्होंने घर-घर जाकर बीमार मरीजों से उनका हाल जाना। सीएमओ ने बताया कि गांव में अभी तक वायरल के मरीज होने की ही पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव में कई स्थानों पर जलभराव भी मिला है। जिसमें एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। इसके लिए ग्राम प्रधान को भी निर्देश दिए गए है। गांव में साफ-सफाई कराने के लिए कहा गया है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रामगोपाल ने बताया कि मिर्जापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। अभी तक डेंगू और मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव के बीमार लोगों की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.