• Wed. Feb 25th, 2026

यमुनापार थाने के क्षेत्र में नशीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

ByVijay Singhal

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खाने से युवक अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजयनगर निवासी हरेंद्र ने बताया कि उनका भाई शैलेश (27) सुबह कहीं से घूम कर घर आया और कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकला तो परिजन को आशंका हुई। कमरे में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। शैलेश की हालत देखकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। संदिग्ध परिस्थिति में कोई विषाक्त या नशीला पदार्थ का सेवन करने से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.