हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण व न्यास के विरोध में डीएम कार्यालय पर सेवायतों ने प्रदर्शन किया। साथ ही एडीएम वित्त डॉ. पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा है। कॉरिडोर और न्यास की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही सेवायत लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। श्यामा गोस्वामी का कहना है कि जिलाधिकारी आए दिन कॉरिडोर का समर्थन करने वाले संगठनों से ज्ञापन लेते हैं, जिनका कॉरिडोर से कोई लेना देना ही नहीं है। आज सेवायत उन्हें कॉरिडोर के विरोध में ज्ञापन देने आए तो वह छुट्टी पर चले गए। वहीं दीपक पाराशर ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर जैसी सुरक्षा-व्यवस्था प्रशासन की रही, यदि ऐसी ही व्यवस्थाएं प्रतिदिन की जाएं तो कॉरिडोर की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए, जिससे वृंदावन की संस्कृति व सभ्यता धूमिल होने से बच सके। इस दौरान नीलम गोस्वामी, सोहन लाल मिश्र, मयूर गोस्वामी, शिवानी गोस्वामी, श्रद्धा खंडेलवाल और निशा सारस्वत समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
