• Wed. Feb 25th, 2026

मंडी में पहुंचा नाले का पानी, धरने पर बैठे आढ़ती

ByVijay Singhal

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडी समिति परिसर में नाले का गंदा पानी आ जाने से आढ़तियों से लेकर किसान परेशान हैं।  मंडी परिसर में आढ़तियों ने धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। मंडी के आढ़ती सुनील चौधरी ने कहा कि जलजमाव होने से काफी दिक्कत हो रही है। मंडी प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि नाले का गंदा पानी पूरा मंडी में आ गया है, ऐसे में किसान अब फसल बेचने से दूरी बना रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने बताया कि हर बार बारिश में नाले का पानी मंडी में आ जाता है। आढ़ती अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर नहीं रख पाता है।
उन्होंने कहा कि मंडी में कोई टिनशेड खाली नहीं है, जहां अनाज रखा जा सके। उधर, मंडी प्रशासन को धरना-प्रदर्शन की सूचना लगी तो वह आढ़तियों को समझाने पहुंचे। मंडी सचिव रेनू अग्रवाल ने बताया कि मंडी के बाहर बने नाले ऊंचे हैं, ऐसे में नालों का पानी मंडी परिसर में आ जाता है। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी है। आढ़तियों की समस्या को देखते हुए वर्तमान में पंपसेट से पानी निकलवाया जा रहा है। धर्म अग्रवाल, अशोक ठाकुर, धर्मचंद्र, रोहतास ठाकुर, सुनील पंडित, बंटू चौधरी, लोकेश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, विष्णु पंडित, आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.