हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट सोनू
मथुरा। ब्रजभूमि चैलेंजर कप 2 से 3 अगस्त दो दिवसीय शतरंज का महाकुंभ जिसमें की ऑल इंडिया के अनेकों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभगिता करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक श्री विनोदम् चतुर्वेदी ने बताया यह प्रतियोगिता ब्रजमंडल के अलावा उत्तर प्रदेश में इस प्रकार का पहला आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन का उद्देश्य ब्रज में खासकर मथुरा में छोटे-छोटे खिलाड़ियों को उभारना शतरंज के प्रति उनकी रूचि बढ़ाना और आगे भविष्य में उत्तर प्रदेश को एक अच्छे शतरंज खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाने लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की जैसे गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान और आउट ऑफ इंडिया से भी कुछ खिलाड़ी इसमें सहभगिता ले रहे हैं जिसका रहना और खाने का भी इंतजाम आयोजकों द्वारा किया गया है। हर कैटेगरी हर वर्ग के लिए इसमें इनाम की घोषणा की गई है। मुख्य आयोजक विनोदम चतुर्वेदी सभी मिडिया से जुड़े सभी भाइयों से निवेदन की है आप के सहयोग के बिना ये क्रया अधूरा था इसलिए इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया है उन्होंने सभी मीडिया से जुड़े भाइयों का आभार व्यक्त किया का हार्दिक स्वागत एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम में ब्रज भूमि चैलेंजर कप के मुख्य आयोजक विनोदम चतुर्वेदी रहे। आयोजन कमेटी में नीरज चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी, यज्ञ दत्त चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, राहुल उपाध्याय, नकुल चौधरी, एवं शिव गौतम उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
