• Mon. Nov 9th, 2026

कोसीकलां में मां के साथ सी रही 6 साल की बच्ची चोरी, पुलिस की20 किमी तक सर्चिंग

Byvijay.singhal1233

Jul 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मां के पास सो रही 6 साल की बच्ची चोरी हो गई। घटना कोसीकलां में शनिवार रात की है। पीड़ित परिवार राजस्थान के डीग जिले के थाना कामां के चील महल का रहने वाला है। वर्तमान में कोसीकलां के नंदगांव पुल के पास झुग्गी में रह रहा है। बच्ची के पिता पवन उर्फ परदेशी फुटपाथ पर लोहे के तसले और प्लास्टिक के बर्तन बेचते हैं। पवन ने बताया- शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। पत्नी के पास तीनों बच्चे भी सो रहे थे। तड़के लगभग 2 बजे जब पत्नी उठी, तो 6 साल की बेटी पलक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। डॉग झुग्गी के करीब 150 मीटर में घूमता रहा, फिर वापस झुग्गी लौट आया। आसपास के 10 गांवों और जंगलों में ढूंढा गया। बच्ची की फोटो दिखाकर लोगों से पता किया गया। करीब 20 किमी दूर राजस्थान बॉर्डर और 8 किमी दूर हरियाणा बॉर्डर पर भी गाड़ियों और झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी ली गई। हालांकि, अभी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। SP ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया- इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर बच्ची की तलाश कर रही हैं। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.