• Mon. Nov 9th, 2026

सोंख में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे में दो पीड़ित और मिले

Byvijay.singhal1233

Jul 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा घर-घर किए गए सर्वे में गोलगप्पे खाने से बीमार हुए दो पीड़ित और मिले हैं। उन्हें उल्टी और बुखार आने से तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों की टीम ने दोनों को उपचार दिया। सर्वे निरंतर जारी रहेगा। चार दिन पूर्व गांव बोरपा में गोलगप्पे खाने से करीब 25 बच्चों और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को गांव में गोवर्धन सीएससी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे किया l सर्वे में एक महिला और एक बच्चा भी गोलगप्पे खाने से बीमार मिले। महिला रामा देवी और बच्चे अर्पित को बुखार और उल्टी की शिकायत पर डॉक्टरों ने उपचार कर दवाइयां दी l डॉक्टरों ने दोनों को घर पर आराम करने का परामर्श दिया। शुक्रवार को गांव में एक ठेले पर गोलगप्पे विक्रेता आया था। करीब 40 बच्चों व महिलाओं ने गोलगप्पे खाए। केमिकल युक्त पानी और खराब आलू से बच्चों और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और पीड़ितों को उपचार दिया। सीएससी प्रभारी डॉ .नेहा चौधरी ने बताया कि गांव बोरपा में दूसरे दिन भी घर-घर सर्वे कराया गया। इसमें दो अन्य मरीज मिले हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.