हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा 51 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए कुल 22,310 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 9103 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 13,207 ने परीक्षा से दूरी बना ली। 40 फीसदी ही उपस्थित हुए। इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाया। जिले में 51 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आरओ, एआरओ परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित हुई। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार परीक्षा केंद्रों पर जाकर पल-पल की अपडेट लेते रहे। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इसके अलावा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक की गई। कई महिला अभ्यर्थी कान में बालियां और चेन पहनी हुई थीं, जिन्हें सेंटर पर उतरवा दिया गया। परीक्षा देकर बाहर आए दीपक सिंह ने बताया कि पेपर का लेवल सही था, सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। छात्र सुरेश ने बताया कि इतिहास के प्रश्न ज्यादा थे, इसलिए थोड़ा उलझे रहे। छात्रा दीप्ती दुबे ने बताया कि पेपर का लेवल आसान था, जिस हिसाब से तैयार की उस हिसाब से अच्छा आया। श्वेता चौहान ने कहा कि पेपर अच्छा आया था, करेंट अफेयर्स के प्रश्न ज्यादा आए थे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
