• Thu. Feb 26th, 2026

जीआरपी और कोतवाली पुलिस के बीच फुटबाल बना

ByVijay Singhal

Jul 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीआरपी और कोतवाली पुलिस के बीच वृद्ध का शव फुटबाल बना रहा। वृद्ध के शव को लेकर ऑटो चालक करीब दो घंटे तक यहां से वहां घूमता रहा। बाद में कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कोई पता नहीं वो कब और कहां आ जाए। ऐसा ही कुछ इस 70 वर्षीय वृद्ध के साथ हुआ जो ट्रेन में सवार होकर मथुरा आए थे। ऑटो में सवार होने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। शनिवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े ऑटो में वृद्ध आकर बैठे और ऑटो चालक अनमोल से गोवर्धन चौराहा चलने को कहा। चालक वृद्ध को ऑटो में लेकर चला, तभी कुछ देर के बाद ही वृद्ध की तबियत खराब हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसे देख ऑटो चालक घबरा गया और वह वृद्ध के शव को लेकर चौकी बाग बहादुर पहुंच गया। चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने उसे शव लेकर जीआरपी थाने जाने के लिए कह दिया। चालक जब जीआरपी थाने पहुंचा तो उसे घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र होने का हवाला देकर वापस भेज दिया। चालक फिर से चौकी बाग बहादुर पहुंचा, तो उसे वहां से कृष्णा नगर पुलिस चौकी भेज दिया। कृष्णा नगर पुलिस ने उसे वापस बाग बहादुर पुलिस चौकी भेज दिया। चालक वृद्ध के शव को यहां से वहां लेकर घूमता रहा। करीब दो घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लिया और उसके कपड़ों की तलाशी ली। बाग बहादुर पुलिस चौकी प्रभारी मांगेराम ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर वृद्ध के शव की पहचान अमर सिंह निवासी नगला अनी, थाना मुरसान, हाथरस के रूप में हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजन गुरुग्राम हरियाणा में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यादराम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ने कहा, वृद्ध ट्रेन से जंक्शन पहुंचे थे। यहां से वह ऑटो में सवार होकर चले गए थे। नया बस स्टैण्ड और भूतेश्वर के बीच उनकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण ऑटो चालक को वहीं सूचना देने के लिए भेज दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.