• Thu. Feb 26th, 2026

विधान परिषद की समिति ने सदन के मुद्दों के कार्याें का हाल जाना

ByVijay Singhal

Jul 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सदस्यों से विधान परिषद में उठाए गए मुद्दों के कार्याें का हाल जाना। साथ ही कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ लापरवाही करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। यह बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान समिति के सदस्य डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रतन पाल सिंह, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, योगेश नौहवार, विधायक पूरन प्रकाश, डीएम सीपी सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के सवालों के जवाब अधिकारियों से मांगे। साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने, गोवंश का वैक्सीनेशन, ईयर टैगिंग, बायोगैस प्लांट, सीएनजी प्लांट, पंचायत भवन निर्माण, खाद आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान, कानून व्यवस्था, डूडा आवास, मदरसों की संख्या, खाद्य वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.