• Thu. Feb 26th, 2026

सोलह शृंगार कर मनाया नवविवाहिता तीजोत्सव

ByVijay Singhal

Jul 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सावन माह में हरियाली तीज पर्व को लेकर नवविवाहिताओं और महिलाओं में काफी उत्साह है। तीज के लिए महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए खरीदारी की और मेहंदी भी लगवाई है। शहर के ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सजने के लिए अपना नंबर आने के लिए इंतजार कर रही हैं। प्रत्येक ब्यूटी पार्लर पर 20 से अधिक महिलाएं तैयार हो रही हैं।

करिश्मा मेकओवर की संचालक नेहा कटारिया ने बताया कि रविवार को तीज पर सखियों संग झूला झूलने को भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नवविवाहिता इस बार तैयार होने के लिए आ रही हैं। सभी अलग-अलग मेकअप करा रही हैं। उधर, शहर के बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आई, जिन्होंने चूड़ियां सौंदर्य प्रसाधन, सूट, जेवरात, कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार नजर आए। अंजली ब्यूटी पार्लर की संचालिका अंजलि चौधरी ने बताया कि रविवार को तीज है, इसके 25 से 30 महिलाएं मेहंदी के लिए आ रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं अलग-अलग प्रकार की डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं। सबसे ज्यादा फूल, पत्तियां और जाली पैटर्न की डिजाइन उनको पसंद आ रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.