• Thu. Feb 26th, 2026

मथुरा: पति-पत्नी के झगड़े के बाद:30 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन ने लगाई फांसी

ByVijay Singhal

Jul 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव आयरा खेड़ा में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद 30 वर्षीय बंटी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंटी सिंह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ परिवार से अलग रहते थे। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। उनके पिता नाहर सिंह के अनुसार, बंटी सुबह वृंदावन में लाइट की मरम्मत करने गए थे। घर लौटने पर वह अपने कमरे में गए और गेट बंद करके फांसी लगा ली। पिता नाहर सिंह ने बताया कि बंटी की शादी को 11 साल हो गए थे। वह शादी के एक क बाद से ही अलग रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से परिवार में बच्चे, पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और सभी लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.