• Thu. Feb 26th, 2026

विरोध झेल कर भी ध्वस्त किए अवैध अतिक्रमण

ByVijay Singhal

Jul 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 15 अगस्त को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  निगम की टीम ने जन्मभूमि क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। निगम की कार्रवाई देखकर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दुकान के सामने से अतिक्रमण हटाने पर दुकानदार और नगर निगम कर्मियों में विवाद हो गया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। हालांकि टीम ने दुकानदारों का सामान जब्त किया और कई पर जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, गत दिन महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 15 अगस्त की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की थी। इसमें विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कराने पर जोर दिया गया था, ताकि त्योहार पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मथुरा-वृंदावन साफ नजर आए। इसी के तहत शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह टीम के साथ जन्मभूमि क्षेत्र में दुकानों व फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे। गेट नंबर एक के पास निगम की कार्रवाई देखकर कुछ व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक व्यापारियों और निगमकर्मियों में नोकझोंक होती रही। व्यापारियों ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने आरोप लगाया। वहीं कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई देखकर खुद ही सामान समेट लिया।

इस दौरान निगम की टीम ने डीग गेट से गेट नंबर एक, गेट नंबर दो और गेट नंबर तीन के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया और जुर्माना भी लगाया। वहीं वृंदावन में भी निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की है। फिर से अतिक्रमण करने पर चेतावनी नोटिस भी दिया है। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया है कि जन्मभूमि क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पर कुछ व्यापारियों ने विरोध किया है। हालांकि अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया गया है और जुर्माना भी लगाया है। यह अभियान लगातार चलेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.